डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)
डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम गीधा में बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि दबंगों ने नाबालिग बच्चियों और महिलाओं तक को नहीं बख्शा।
कैसे शुरू हुआ विवाद
पीड़िता नरबदिया ठाकुर पति मानसिंह ठाकुर, निवासी गीधा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घर के पास रज्जू ठाकुर की जमीन पर पहले एक पेड़ था। पेड़ कटने के बाद वहां से गुजर रही बिजली लाइन का कनेक्शन निकल गया था।शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे जब परिवार के लोग बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ रहे थे, तभी विवाद हो गया। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई।
पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित पक्ष का कहना है कि दबंगों ने नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ भी मारपीट की। कई लोगों को चोटें आई हैं। नरबदिया ठाकुर ने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ मारपीट हो चुकी है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी न्याय की उम्मीद कम दिख रही है। वहीं गाड़ासरई थाना प्रभारी अमृत लाल तिग्गा मीडिया से बचते नजर आए। कैमरे के सामने आने से भी परहेज किया।
पीड़ित परिवार को मिक्यालेगा न्याय
नाबालिग बच्चियों और महिलाओं से मारपीट के गंभीर आरोपों पर पुलिस कब तक कार्रवाई करेगी? क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।



