डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: जनपद पंचायत मेंहदवानी की ग्राम पंचायत खरगवारा में पांचवें राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत शांतिधाम कुकर्रा पुलिया निर्माण (स्वीकृत राशि 4,23,000 रुपये) में भारी अनियमितता सामने आई है।
ग्राम पंचायत द्वारा मे. दीवान चंद एंड मटेरियल, चौबीसा के नाम से लगातार बिल लगाकर भुगतान किए गए हैं -जिसमें
बिल क्र. 131 दिनांक 21/7/26 को सीमेंट पहुंचा कर दिया गया है जिसका भुगतान 1,00,890 रुपये किया गया है (7695 SGST + 7695 CGSTसहित)बिल क्र. 132 दिनांक 20/7/26 97,700 रुपये,बिल क्र. 133 दिनांक 20/2/2026 रेत, मिक्चर मशीन 18 दिन, पानी टैंकर 1,11,000 रुपये,बिल क्र. 135 दिनांक 26/2/26 -सीमेंट पाइप60,000 रुपये,बिल क्र. 128 दिनांक 5/08/026 में पुनः सीमेंट के लिए 12,500 रुपये का भुगतान किया गया सिर्फ मटेरियल के ये बिल ही 3.82 लाख से अधिक हो रहे हैं, जबकि अलग से मजदूरी भुगतान पत्रक दिनांक 18/08/2024 में 5 मजदूरों को 53,500 रुपये का भुगतान दिखाया गया है। इस तरह कुल व्यय स्वीकृत राशि से अधिक दिखाया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में बिल लगाकर राशि आहरण कर ली गई है, जबकि मौके पर पुलिया की गुणवत्ता बेहद खराब है। इस संबंध में जब सरपंच से जानकारी चाही गई तो उन्होंने जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया।
मामले की शिकायत कलेक्टर से कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
इनका कहना है
पुलिया का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण नहीं कराया गया है जिसकी सच्चाई मौके पर देखा जा सकता है की पुलिया का वाल पूरी तरह दरार दिया हुआ है जो की टूटने की शुरुआत है जबकि निर्माण के 3से 4माह ही हुए हैं।
प्रताप
निवासी ग्राम कुकर्रा
ग्राम पंचायत खरगवारा
पुलिया की क्या स्थिति है ये मैं देख कर ही बतला पाउँगा रही बात स्वीकृति से अधिक की राशि के भुगतान की बात तो यह पंचायत जाने की वो कितना भुगतान कराए हैं।
अमित सेंगर
उपयंत्री जनपद पंचायत मेहदवानी



