डिंडौरी संतोष सिंह राठौर) जनपद पंचायत बजाग की ग्राम पंचायत किकरातालाब और उसके पोषक ग्राम रतनामाल में विकास के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा बनाई गई *एक भी सीसी रोड सही नहीं है , सभी गुणवत्ताहीन हैं और अब जांच की मांग तेज हो गई है।
क्या है मुख्य खुलासे –
पोषक ग्राम रतनामाल में 2 लाख हवा में –
कार्य है सीसी रोड का जहां पुराना सी सी रोड बनाया गया है सी सी रोड से बांध की ओर योजना: पांचवा राज्य वित्त आयोग राशि: 2,00,000 रुपयेस्वीकृति: 26/12/2025
वास्तविकता पंचायत दर्पण पर कार्य ‘प्रगतिरत’ दिखाया गया है, लेकिन मौके पर एक ट्राली मटेरियल तक नहीं। ग्रामीण बोले – न सीमेंट, न गिट्टी, न मजदूर, पैसा हजम।
किकरातालाब में बिल घोटाला के लिए चंदन मटेरियल सप्लायर का खेल,वायरल बिलों से खुलासा हुआ है कि,चन्दन मटेरियल सप्लायर्स , रत्ना माल (जीएसटीन : 23JDJPS4484M2Z7) बिल क्र. 001 (15/03/2026): मिक्चर मशीन + वाटर टैंकर = 18,000 रु,बिल क्र. 007 (15/03/2026)रेत, सीमेंट 100 बोरी और गिट्टी का भुगतान 1,06,500 रु. किया गया जिसमें बिल पर मुहर: सरोजनी बाई, सरपंच ग्राम पंचायत किकरातालाब का लगा हुआ है जो स्पष्ट तौर पर दिख रहा है वहीं,ग्रामीणों का दावा है कि यहां कार्य हुआ ही नहीं ना कभी मिक्चर मशीन कभी चली ही नहीं, इतनी सामग्री गांव में कभी आई ही नहीं। केवल कागजी बिल बनाकर आहरण किया जा रहा है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा –
पंचायत ने जितनी भी सीसी रोडें बनाई हैं, कोई भी रोड सही नहीं है। सभी में गिट्टी निकल रही है, धूल उड़ रही है। रतनामाल में तो रोड बनी ही नहीं। हम मांग करते हैं कि सभी रोडों की कोर कटिंग टेस्ट और GST बिलों की उच्च स्तरीय जांच हो।
ग्रामीणों ने की मांग –
किकरातालाब की सभी CC रोडों की तकनीकी जांच हो।रतनामाल की 2 लाख की रोड का मौका पंचनामा और जियोटैग सत्यापन हो।
चंदन सप्लायर के स्टॉक, GST रिटर्न और ई-वे बिल की जांच हो।दोषी सरपंच, सचिव, उपयंत्री पर FIR और रिकवरी हो।
इस पूरे मामले में जनपद पंचायत बजाग के इंजीनियर और अधिकारियों की मिलीभगत के भी आरोप लग रहे हैं।
नोट जानकारी लेने सम्बंधित उपयंत्री मनोज बघेल से सम्पर्क किया गया उन्होंने पंचायत से बात करें कहकर फोन कट कर दिया
इनका कहना है
आपके द्वारा बिना सी सी रोड निर्माण किए राशि निकाले जाने की जानकारी मिल रही मैं कल ही दिखवाता हूँ जो भी गड़बड़ी समने आती है उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
सचिन अग्रवाल
सी ई ओ जनपद पंचायत
बजाग



