CraptionDindori

डिंडौरी: छात्रों की शिकायत पर अपर कलेक्टर का छापा, सीनियर बालक छात्रावास में 6 गंभीर कमियों का खुलासा, 15 साल से जमे अधीक्षक पर गाज तय

छात्र बोले - शुद्ध पानी नहीं, भोजन खराब, दैनिक उपयोग की सामग्री में कमी, 6000 की राशि लेने के बाद भी सुविधा का आभाव

अपर कलेक्टर जेपी यादव ने कहा – सहायक आयुक्त को नोटिस, पालन प्रतिवेदन तलब

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:आदिवासी विकास विभाग के सीनियर बालक छात्रावास में छात्रों के साथ हो रहे अन्याय की पोल आखिर खुल ही गई। छात्रों की शिकायत पर अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया तो व्यवस्थाओं की कलई खुल गई। निरीक्षण में 6 बिंदुओं पर गंभीर कमियां पाई गई हैं।

मड़ियारास में समीक्षा के दौरान पहुंचे थे छात्र –

अपर कलेक्टर ने मीडिया को बताया – मैं ग्राम मड़ियारास में राजस्व एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा कर रहा था, तभी छात्रावास के 5-6 छात्र मेरे पास आए और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। छात्रों ने शुद्ध पेयजल, भोजन, दैनिक उपयोग की सामग्री और उनके खातों में आने वाली 6000 रुपये की राशि को लेकर शिकायत की। समीक्षा के बाद मेरे द्वारा छात्रावास का निरीक्षण किया गया, जिसमें कमियां सामने आईं।
उन्होंने बताया कि 6 बिंदुओं पर जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को पत्र लिखकर पूछा जाएगा कि कमियां क्यों हैं? साथ ही कमियों में तत्काल सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जाएंगे।

15 साल से एक ही छात्रावास में अधीक्षक, नियमों की उड़ रही धज्जियां –

सूत्रों के अनुसार छात्रावास अधीक्षक मदन सिंह ठाकुर लगभग 15 वर्षों से एक ही जगह पदस्थ हैं, जो शासन के स्थानांतरण नियमों के सरासर विरुद्ध है। एक ही कुर्सी पर लंबे समय तक जमे रहने से अधीक्षक की मनमानी चरम पर है, जिसका खामियाजा आदिवासी छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
छात्रों ने अधीक्षक को तत्काल हटाने और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

इनका कहना है

मैं विगत दिन ग्राम मड़ियारास में राजस्व एवं निर्वाचन सम्बंधित कार्यों की समीक्षा कर रहा था तभी छात्रावास से 5-6छात्र मेरे पास आए और छात्रावास की समस्या से अवगत कराया जिसमें शुद्ध पेय जल, भोजन, दैनिक उपयोग की सामग्री एवं छात्रों के खातों में आए 6000की राशि के सम्बन्ध में चर्चा की, समीक्षा करने के बाद मेरे द्वारा छात्रावास का निरिक्षण किया गया जिसमें कमिया सामने आई जिसका 6बिंदू पर जाँच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सूचना पत्र जारी कर निर्देश किए जाएगे की कमिया क्यों है और सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को निर्देशित किया जाएगा।

जे पी यादव
अपर कलेक्टर डिंडौरी

Related Articles