CraptionDindori

अमानक मसूर खरीदी पर बी-पेक्स प्रबंधक को नोटिस, 725 क्विंटल खराब माल मिला

डिंडौरी स्थित शासकीय गोदाम निगवानी के खरीदी केंद्र का मामला

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मसूर खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। खाद्य शाखा ने निगवानी खरीदी केंद्र के प्रबंधक रघुवर सिंह गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में 725 क्विंटल अमानक मसूर मिली।

निरीक्षण में खुली पोल

19 मई को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर ने निग्वानी स्थित एमपीडब्ल्यूएलसी गोदाम का निरीक्षण किया। वहां किसानों की मसूर बिना साफ-सफाई और ग्रेडिंग के सीधे सरकारी बोरों में भरी जा रही थी। नमूनों में सिकुड़े दाने, कचरा और तेवड़ा मिला।

गोदाम में मिला खराब स्टॉक

Oplus_16908288

गोदाम क्रमांक 19 पिछले सालों की 5 बोरी मसूर घुनी हुई मिली।  250 बोरियों मेंभरी मसूर भी अमानक निकली। गोदाम क्रमांक 18 1200 बोरियों में भरी 600 क्विंटल मसूर खराब होने पर वेयरहाउस स्टाफ ने अलग रखवाई।

भुगतान में देरी का आरोप 

जांच में सामने आया कि गोदाम 18 और 19 में 8200 क्विंटल मसूर जमा थी, लेकिन सिर्फ 3560.5 क्विंटल का ही आर-टू-टी जारी हुआ। इससे किसानों के भुगतान में देरी हुई। कुल 725 क्विंटल मसूर अमानक पाई गई।

सख्त कार्रवाई की तैयारी

कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में उपार्जन नीति की कंडिका 7, 8.7 और 10(3)(5), 10(3)(7) के उल्लंघन का जिक्र है। संस्था को ब्लैकलिस्ट करने और जिम्मेदारों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए, इसका जवाब मांगा गया है। प्रबंधक को तीन दिन में लिखित जवाब देना होगा।

 होती है समस्या

किसानों के नाम पर हो रही इस लापरवाही से न सिर्फ सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है बल्कि भुगतान में देरी से किसान भी परेशान हैं।

Related Articles

Back to top button