CautionDindori

डिंडौरी में खरीफ पंजीयन के आखिरी दिन भी किसान बेहाल, पोर्टल फेल – गिरदावरी, खसरा जोड़ो का झंझट, दर-दर भटक रहे अन्नदाता

15 दिन से लगा रहे पंजीयन केंद्र के चक्कर, पटवारी-तहसील-खाद्य विभाग के चक्कर काटने को मजबूर, अवधि बढ़ाने की मांग

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: जिले में खरीफ उपार्जन पंजीयन का आज 10/10/2026 आखिरी दिन है, लेकिन जिले के हजारों किसान आज भी पंजीयन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। निर्धारित अवधि तक पंजीयन न होने से किसानों में भारी आक्रोश है।

किसानों का दर्द –

किसानों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पंजीयन केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। पोर्टल में कभी गिरदावरी की समस्या बता रहा है तो कभी खसरा एग्री पोर्टल में जोड़ो का एरर आ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए किसान पटवारी, तहसील और खाद्य विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

एक किसान ने कहा – पटवारी के पास जाओ तो बोलता है सर्वर नहीं है, तहसील में बोलते हैं खाद्य विभाग जाओ, खाद्य विभाग में बोलते हैं एग्री पोर्टल में खसरा जुड़वाओ। हम किसान करें तो क्या करें?”

पूरे जिले में यही हाल –

डिंडौरी जिले के सभी विकासखंडों – डिंडौरी, बजाग, अमरपुर, करंजिया, मेहंदवानी, शहपुरा, समनापुर के ग्रामों से किसानों के परेशान होने की खबरें आ रही हैं। सैकड़ों किसानों का पंजीयन आखिरी दिन तक भी लंबित है।

किसानों की 2 मांगें –

पोर्टल की तकनीकी समस्याओं – गिरदावरी और खसरा लिंकिंग का तत्काल निराकरण किया जाए।
पंजीयन की अवधि कम से कम 10 दिन और बढ़ाई जाए, ताकि छूटे हुए सभी किसान पंजीयन करा सकें।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि अवधि नहीं बढ़ी तो हजारों क्विंटल धान बिना पंजीयन के रह जाएगा और किसान बिचौलियों को औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर होंगे।

इनका कहना है

15दिन से पंजीयन केंद्र का, पंजीयन कराने चक्कर लगा रहा मैंहूँ कभी कोई समस्या हो जाती है तो कभी कुछ किसी पोर्टल में गिरदावरी की समस्या बता रहा है तो कभी एग्री स्टेक में खसरा जोड़ने के लिए कहता है पर पंजीयन नहीं हो पा रहा है

विजय कुमार
किसान सिमरिया

मेरा खसरा ही दिखाई नहीं देता है मेरा पंजीयन कैसे हो समझ में नहीं आता है, पंजीयन का तारीख बढ़ाया जाए तभी कुछ हो पाएगा।

रंजू सिंह
किसान सरहरी

Related Articles