DindoriPolitics

महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला डिंडौरी द्वारा सोमवार को जिलाध्यक्ष कीर्ति गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, अस्मिता एवं सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया।
महिला मोर्चा ने बताया कि यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न एवं अनुचित व्यवहार के आरोपों के विरोध में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि महिला गरिमा और सुरक्षा के मामलों में दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्षता, संवेदनशीलता और समान दृष्टिकोण आवश्यक है। तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
जिला भाजपा कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला मार्को, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवरदिया मरकाम, जिला पंचायत सदस्य हीरा रुद्रेश परस्ते, जनपद अध्यक्ष आशा धुर्वे, देवती बालरे , पार्षद स्मिता बर्मन, पूर्व जिला महामंत्री कुवरिया मरावी, मंडल महामंत्री दीपिका भारद्वाज, नीलू जैन, संतोषी बघेल, भाग्यवती पड़वार सहित जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सुधीर दत्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, जिला मीडिया प्रभारी राज साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, मोहन नरवरिया, पीतांबर ठाकुर, परसराम पाराशर सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles