डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)
जनपद पंचायत बजाग की ग्राम पंचायत सुनहादादर में CC रोड निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। निर्माण मानक अनुरूप नहीं होने के बाद भी आकस्मिक व्यय बिलों से 4,53,850 रुपए का भुगतान कर दिया गया।
क्या है मामला
ननसैया के घर से लखन के घर की ओर CC रोड निर्माण के नाम पर तीन बिल पास हुए
सामग्री भुगतान 67,000/- दिनांक 05/02/2026,सामग्री भुगतान शोभ कुमार गुप्ता को,3,39,350/- दिनांक 22/12/2026,मजदूरी भुगतान48,500/- कुल भुगतान: 4,53,850/-
सचिव और उपयंत्री आमने-सामने
सचिव रमेश मानिकपुरी का कहना है, पंचायत का काम मटेरियल देना है और पंचायत ने मटेरियल दिया है। अगर रोड में समस्या है, निर्माण सही नहीं हुआ है तो तकनीकी अमला उपयंत्री से मिलो। इसमें उनकी गलती है, जिसका जिम्मेदार वो है।वहीं उपयंत्री मनोज बघेल का कहना है, “निर्माण कार्य की निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत होती है। पंचायत के द्वारा ही निर्माण कार्य कराए जाते हैं। ग्राम पंचायत सुनहादादर में CC रोड का निर्माण मानक अनुरूप नहीं कराया गया है, जिससे मेरे द्वारा मूल्यांकन कम कर दिया गया है।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क गुणवत्ताहीन बनी है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

इनका कहना है
पंचायत का काम है मटेरियल देना, मटेरियल पर्याप्त मात्रा में दिया गया है, कार्य कराना तकनीकी अधिकारी का कार्य है, उपयंत्री से मिलो,सी सी रोड निर्माण में हुई गड़बड़ी का जिम्मेदार उपयंत्री है, उन्ही की देख रेख में कार्य हुआ है।
रमेश मानिकपुरी
सचिव ग्राम पंचायत सुनहादादर
निर्माण कार्य का एजेंसी ग्राम पंचायत होता है पंचायत के द्वारा ही निर्माण कार्य कराए जाते हैं। ग्राम पंचायत सुनहादादर में CC रोड का निर्माण मानक अनुरूप नहीं कराया गया है, जिससे मेरे द्वारा मूल्यांकन कम कर दिया गया है।
मनोज बघेल
उपयंत्री जनपद पंचायत बजाग



