विश्व पर्यावरण दिवस पर एम. ए. भी. एकेडमी में पौधारोपण, छात्रों ने लिया हरित संकल्प
"एक व्यक्ति, एक पौधा" का संदेश, विद्यालय परिसर हरा-भरा बनाने का प्रयास
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )-:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महर्षि एंग्लो वैदिक एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल गाड़ासरई में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परिसर हुआ हरा-भरा

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। पूरा माहौल उत्साह और हरित चेतना से भर गया।
शिक्षकों ने दिया संदेश
विद्यालय परिवार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। पौधारोपण के जरिए विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
लोगों से की अपील, पौधा जरूर लगाएं
विद्यालय प्रबंधन ने सभी से अपील की है कि,पर्यावरण बचाने के लिए हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल भी करे। “एक व्यक्ति, एक पौधा” का नारा गूंजा।



