DindoriHealth

मानवता की मिसाल – जरूरत पर बिना देरी किया रक्तदान

MPB के प्रवीण कौशल ने 13वीं बार किया रक्तदान, AB निगेटिव रक्त से बची बच्ची की जान

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:
रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का काम MPB डिंडौरी में पदस्थ प्रवीण कौशल कर रहे हैं। मूलतः बालाघाट निवासी प्रवीण ने 30 मई 2026 को अपना 13वां रक्तदान कर एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की।

मरीज को पड़ी थी AB निगेटिव की जरूरत

ग्राम बिछिया, डिंडौरी निवासी राधिका बनवासी पिता नंदा बनवासी को उपचार के दौरान AB निगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। रक्त समूह दुर्लभ होने के कारण परिजन परेशान थे। सूचना मिलते ही MPB डिंडौरी में कार्यरत प्रवीण कौशल अस्पताल पहुंचे और AB निगेटिव रक्तदान किया। उनके रक्त से राधिका को समय पर इलाज मिल सका।

13 बार दान कर बने प्रेरणा

प्रवीण ने बताया कि रक्तदान से न डरें। एक यूनिट रक्त से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। अब तक 13 बार रक्तदान कर चुके प्रवीण युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

परिजनों ने जताया आभार

मरीज राधिका के पिता नंदा बनवासी और परिजनों ने प्रवीण को धन्यवाद दिया और कहा कि समय पर रक्त मिलने से बेटी की जान बच पाई

इनका कहना है

रक्तदान करने से शरीर कमजोर नहीं होता। जब किसी को जरूरत हो तो आगे आएं। 13 बार दान कर चुका हूं, जब तक शरीर साथ देगा दान करता रहूंगा।

प्रवीण कौशल

 

Related Articles

Back to top button