डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:
विश्व माहवारी स्वच्छता जागरूकता दिवस के अवसर पर महार्षि एंग्लो वैदिक एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल, गड़ासरई में छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए MHM कॉर्नर की स्थापना की गई।
क्या है MHM कॉर्नर
Menstrual Hygiene Management कॉर्नर के माध्यम से छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और सैनिटरी उत्पादों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जागरूकता सामग्री और स्वच्छता संबंधी सुविधाएं भी यहीं मिलेंगी।
छात्राओं को दी गई जानकारी
कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखने, स्वस्थ आदतें अपनाने और सामाजिक मिथकों को तोड़ने पर विस्तार से बताया गया। ताकि कि किशोरियां बिना झिझक, सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से इस समय को मैनेज कर सकें।
संस्था संचालक ने कहा
विद्यालय की संचालक ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा, किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय छात्राओं को सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
लिया संकल्प
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने माहवारी से जुड़े मिथकों को दूर करने और स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया।



