डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)
अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक जिला डिंडौरी एवं लोधी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रथम लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 30 मई 2026 दिन शनिवार को किया जाएगा।
यहां होगा कार्य क्रम आयोजित
समारोह राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल डिंडौरी में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।
ये होंगे सम्मानित
वर्ष 2026 में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक, स्नातकोत्तर में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लोधी समाज के छात्र-छात्राएं।नवोदय चयन परीक्षा में चयनित विद्यार्थी।राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित विशेष प्रतिभा। विगत 1 वर्ष में शासकीय सेवा में चयनित युवा। सेवा निवृत्त अधिकारी-कर्मचारी।
होगा शपथ ग्रहण समारोह
कार्यक्रम में आलोक जिला डिंडौरी की शेष ब्लॉक कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के शेष पदों का निर्वाचन व शपथ ग्रहण समारोह भी होगा।आलोक संघ म.प्र. के प्रदेश मीडिया प्रभारी बालसिंह ठाकुर ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।



