DindoriHealth

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर )-:मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन डिंडौरी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेकलसुता कॉलेज, डिंडौरी में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उनकी दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य तिवारी जी एवं समस्त प्रध्यापकगण का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। संस्था की ओर से छबील सिंह बिलागार,ब्रजलाल क्षीरसागर एवं रामप्रसाद विश्वकर्मा का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को मिला, जिससे उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य –

युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व से अवगत कराना।
संस्था ने सभी सहयोगियों एवं सहभागियों का हृदय से आभार व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button