Dindoriअध्यात्म

करौंदी में शारदेय नवरात्रि की धूम, सप्तमी पर शिवशक्ति चौक में भव्य महाआरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: जिले के करौंदी स्थित शिवशक्ति चौक चौगान में शारदेय नवरात्रि पर भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी सप्तमी के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें करौंदी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा चौगान गूंज उठा।

ओमकारा दल के नवयुवकों ने की महाआरती –

परंपरा के अनुसार यहां सप्तमी, अष्टमी और नवमी को विशेष महाआरती होती है। सप्तमी पर ओमकारा दल के नवयुवकों ने श्रद्धा भाव से महाआरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दिन में देवी भागवत, रात में रामलीला –

शिवशक्ति चौक में दिन में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का वाचन हो रहा है। कथा वाचन के लिए धनुआसागर से पधारे पौराणिक पंडित शुकदेव द्विवेदी शास्त्री अपनी सुमधुर वाणी से देवी चरित्रों का वर्णन कर रहे हैं।

वहीं रात्रि में संस्कार रामलीला मंडलीnके स्थानीय युवा कलाकारों द्वारा रामलीला का मनमोहक मंचन किया जा रहा है। स्थानीय कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत कर रहे हैं, जिससे नई पीढ़ी को संस्कृति और आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
दिन में कथा, शाम को महाआरती और रात में रामलीला से करौंदी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

Related Articles