
जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडरूखी का मामला
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )- वैसे तो ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिवों के द्वारा शासन के दिशा निर्देशों को ताक में रख भुगतान करा शासन की राशि का दुरूपयोग किए जाने के मामले आए दिन सामने आते ही रहते हैं, पर उच्च पदों में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, ऐसा ही मामला हाल ही में जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडरूखी का सामने आया है ज़ब वहां के जागरूक ग्रामीण मंगलवार को ग्राम पंचायत में हुए फर्जी भुगतान की जाँच कराए जाने एवं सरपंच सचिव पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है, ग्रामीणों के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत में उल्लेख किया गया है की सचिव ग्राम पंचायत बुड़रूखी त्रिलोक सिंह मौहारी के द्वारा अपने संबंधित व्यक्ति के नाम से फर्जी बिल एवं आकस्मिक बिल लगाकर राशि का आहरण किया गया है जिसका बिल क्रमांक 11, 12, 07, 06, 87, 68, 72, 77 है। बिल क्रमांक 20में ग्राम गौरव दिवस एवं अन्य कार्यक्रम के उपलक्ष्य में टेंट एवं अन्य व्यवस्था हेतु भुगतान राशि 22000/- रू. भुगतान हेतु सचिव त्रिलोक सिंह मौहारी ग्राम पंचायत बुड़रूखी के द्वारा भुगतान की अनुसंसा की गई। बिल क्रमांक 16 में ग्राम पंचायत भवन की पोताई कार्य हेतु राशि 58500 /-रु की राशि जागेश्वर पिता जानकी प्रसाद के खाते में अंतरित की गई। बिल क्रमांक 07 में फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला के आगमन पर सार्वनिक कार्यक्रम हेतु व्यवस्था में राशि 7000/- रू० सचिव त्रिलोक मौहारी के द्वारा राशि अंतरित की किया गया। बिल क्रमांक 06 आंतरिक मार्ग ग्राम रसोई में मुरमीकरण एवं साफ सफाई का भुगतान राशि 20000/- रू० खुमान सिंह ठाकुर ग्राम रोजगार सहायक के खाते में अंतरित की गई। बिल क्रमांक 4114 सरंपच/सचिव के द्वारा राजपूत मोबाईल एवं कम्पुटर, डिण्डौरी रोड समनापुर से वीवो कंपनी का मोबाईल राशि 20000/- लिया गया। बिल क्रमांक 67
गोवर्धन सिंह पिता कोमल सिंह को 26 जनवरी एवं जनकल्याण कार्यक्रम में हुये खर्च का भुगतान हेतु 16500/- गोंवर्धन सिंह के खाते में अंतरित किया गया। बिल क्रमांक 68 गोवर्धन पिता कोमल ठाकुर ग्राम बुड़रूखी को मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम में क्रय की गई सामग्री की राशि एवं बीहर धाम खाम्हा में फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला के आगमन पर तूफान वाहन की भाड़ा राशि 15000/- रू० खाते में आतंरित किया गया। बिल क्रमांक 72 गोपाल पिता सालिकराम ठाकुर ग्राम बुडरूखी को कार्य की मजदूरी देयक के नाम पर राशि 5200/- रू खाते में अंतरित किया गया। बिल क्रमांक 71 कुंज बिहारी पिता दशरथ सिंह को राशि 50000/- रू० मरम्मत के नाम पर खाते में अंतरित किया गया। बिल क्रमांक 7 कुंज बिहारी पिता दशरथ ग्राम बुड़रूखी के खाते में पेसा दिवस ग्राम रसोई एवं बुड़रूखी में मनाया गया जिसमें 300 रू की दर से दोनो गांव की राशि 6000/-रू. एवं अन्य खर्च के नाम से कुल राशि 12000/- आंतरित किया गया। बिल क्रमांक 64 ग्राम पंचायत शौचालय की निर्माण कार्य की मजदूरी के नाम पर राशि 25000/- जागेश्वर के खाते में अंतरित की गई। बिल क्रमांक 11 सार्वजनिक दुर्गा चौक की बाउंड्री करण कार्य एवं साफ सफाई एवं दीवाल पोताई आदि कार्य की सामग्री भुगतान एवं दुर्गा चौक ग्राम रसोई की साफ सफाई एवं पोताई कार्य हेतु राशि 35000/- की जागेश्वर पिता जानकारी प्रसाद ठाकुर के ग्राम बुड़रूखी के खाते में डाला गया। बिल क्रमांक 13 गोर्वधन पिता कोमल सिंह ठाकुर ग्राम बुड़रूखी को ग्राम बुड़रूखी एवं पोषक ग्राम रसोई में 15/08/2025 स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में क्रय की गई सामग्री के नाम पर राशि 18500/- रू. खाते में अंतरित की गई। इस प्रकार साफ सफाई एवं लिपाई पुताई के नाम से लाखों रूपये का गवन किया गया है।इस तरह से ग्रामीणों शासन एवं प्रशासन से ग्राम पंचायत बुडरूखी में हुए भ्रष्टाचार की जाँच कराते हुए भ्रष्ट सचिव एवं सरपंच पर दण्डनात्मक कार्यवाही करते हुए गवन की राशि की बसूली किए जाने की मांग की है, ताकि शासन की राशि का दुरूपयोग पर एवं गवन पर अंकुश लग सके।
इनका कहना है
हमारे ग्राम पंचायत बुडरूखी में सचिव के द्वारा लगातार फर्जी बिल लगा भुगतान भी करा दिया गया है, जो कि सभी बिल अनावश्यक लगाए गए है जिनमें शासन के दिशा निर्देश का भी ध्यान नहीं रखा गया है, जिसकी जानकारी लगी तो हमारे द्वारा लगातार जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय जी से शिकायत पत्र के माध्यम से निवेदन किए हैं और निष्पक्ष जाँच करते हुए सचिव त्रिलोक मौहारी पर कार्यवाही किए जाने की मांग की हैं जिस पर जिला सी ई ओ महोदय जी के द्वारा जाँच एवं कार्यवाही किए जाने का आश्वास दिया गया।
सिकरचंद ठाकुर
जागरूक ग्रामीण ग्राम पंचायत बुडरूखी



