DindoriTech

स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना की कलेक्टर ने की समीक्षा

पटवारीवार पंजीयन, ई-केवाईसी एवं इनिशिएशन कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर सभाकक्ष में स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना के अंतर्गत अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलवार एवं पटवारीवार प्रगति की समीक्षा करते हुए पंजीयन, ई-केवाईसी तथा इनिशिएशन कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान शहपुरा एवं बजाग तहसील सहित डिण्डौरी तहसील के अमरपुर, बम्हनी एवं शाहपुर वृत्त में पटवारीवार स्वामित्व पट्टों के पंजीयन, ई-केवाईसी और इनिशिएशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा अधीनस्थ राजस्व अमले के साथ समन्वय बनाकर शेष कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए पात्र हितग्राहियों के स्वामित्व अधिकार अभिलेखों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles