Dindori

डिंडौरी नगर परिषद ने RTI पर दिया बेतुका जवाब

सार्वजनिक भर्ती की लिस्ट मांगने पर बोले व्यक्तिगत जानकारी, नहीं देंगे

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)
सूचना का अधिकार कानून को ताक पर रखकर नगर परिषद डिंडौरी मनमानी कर रही है। सार्वजनिक पदों पर हुई भर्ती के दस्तावेज और सिलेक्शन लिस्ट मांगने पर नगर परिषद ने कहा ये व्यक्तिगत जानकारी है, नहीं दे सकते। आरटीआई कार्यकर्ताओं ने इसे पारदर्शिता की हत्या बताया है।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम सिमरिया निवासी संतोष सिंह राठौर ने नगर परिषद डिंडौरी में दिनांक 05.06.2026 और 13.07.2026 को RTI आवेदन दिए थे।

उन्होंने मांग की थी कि नगर परिषद में भर्ती हुए 5 सदस्यों प्रमोद सोनी,थान सिंह,अशोक सोनी,मुरली,चतरू सिंह के भर्ती के समय दिए गए दस्तावेज और सिलेक्शन लिस्ट की सत्यापित प्रति दी जाए।

नगर परिषद का जवाब व्यक्तिगत है, नहीं देंगे

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने पत्र क्रमांक क्र०/ न०प०/ लो.सू./2026-27-195 दिनांक 02/07/2026से जवाब दिया कि संबंधितों को व्यक्तिगत जानकारी देने हेतु पत्र जारी किया गया था परंतु संबंधितों द्वारा आपत्ति दी गई है। अतः जानकारी व्यक्तिगत होने के कारण दिया जाना संभव नहीं है।
नगर परिषद ने पहले भी पत्र क्रमांक 1614 दिनांक 30.06.2026 से यही जवाब दिया था।

कानून विशेषज्ञ की राय, ये सरासर गलत

कानून जानकारों का कहना है कि सरकारी भर्ती में जमा दस्तावेज और सिलेक्शन लिस्ट व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणी में नहीं आती। ये सार्वजनिक दस्तावेज हैं। RTI एक्ट की धारा 8(1)(j) के तहत भी सार्वजनिक हित में ऐसी जानकारी देना अनिवार्य है।सूचना मांगने वाले संतोष सिंह राठौर ने कहा सरकारी नौकरी की भर्ती पारदर्शी होनी चाहिए। किस आधार पर किसका चयन हुआ, ये जनता को जानने का हक है। नगर परिषद RTI को मजाक बना रही है।

आर टी आई कार्यकर्ता ने की मांग

RTI कार्यकर्ता ने कलेक्टर और राज्य सूचना आयोग से मांग की है कि नगर परिषद के CMO के खिलाफ RTI एक्ट की धारा 20 के तहत कार्रवाई की जाए और तुरंत जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Back to top button