डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: जनपद पंचायत डिंडौरी की ग्राम पंचायत रयपुरा माल में भ्रष्टाचार का नमूना देखिए। 5.25 लाख रुपये से बनी शांति धाम से बस्ती की ओर CC रोड बनते ही टूटने लगी है। कारण – मोटाई बेहद कम,कहीं 4 इंच तो कहीं 3इंच क़ी बना दी सड़क । सड़क जगह-जगह से क्रैक होकर उखड़ भी रही है।
क्या है मामला
सी सी रोड निर्माण कार्य शांति धाम से बस्ती की ओर रयपुरा माल में योजना पांचवा राज्य वित्त आयोग से 5,25,000 रुपये क़ी लागत से 09/09/2025 को स्वीकृत किया गया था।
फर्जी बिलों से कैसे निकाला पैसा? एक ही दिन 23/02/2026 को दर्जनों बिल -पारस नाथ ट्रेडर्स (GSTIN-23BRCPG3124P2ZW) जोगीटिकरिया बिल नं. 41 सीमेंट 130 बोरी – 39,000/-
बिल नं. 42 मिक्सर, पाइप – 33,750/-बिल नं. 11 गिट्टी 250mm – 33,750/-सॉई ट्रेडर्स, कलेक्ट्रेट के पास -बिल नं. 548 गिट्टी 2500फिट 72,500/,बिल नं. 590 रेत 26क्यू एम 33,800/-चंद्रसिंह परमार ट्रेडर्स खिरसारी -बिल क्र. 1207 रेत 40,300/-मंगलम ट्रेडर्स से गिट्टी 38क्यू एम – 49,400/-
मस्टररोल – 17,500/- का फर्जी लेबर भुगतान
मोटाई में खेल –
कागजों में 8 इंच मोटी CC सड़क, जमीं पर 4 से 5 इंच। गिट्टी-सीमेंट का अनुपात भी बेहद कम। इसीलिए सड़क बिना वाहन चले ही टूट रही है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर डिंडौरी से तकनीकी टीम से मोटाई की जांच, कोर कटिंग टेस्ट और सरपंच-सचिव-सप्लायार पर FIR की मांग की है।
नोट :ग्राम पंचायत सचिव रयपुरा मदन सिंह धुर्वे से सी सी रोड निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा जानकारी देने से इंकार कर दिया गया
उपयंत्री रविंद्र भाजीपाले को ग्राम पंचायत रयपुरा में शान्तिधाम से रयपुरा माल क़ी ओर निर्मित सी सी रोड के सम्बन्ध में जानकारी लेने संपर्क स्थापित करने कोशिश क़ी गई उपयंत्री महोदय फोन उठाना उचित नहीं समझें।



