Dindori

गाड़ासरई: महार्षि एंग्लो वैदिक अकादमी में उत्साह के साथ हुआ वृक्षारोपण

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर )-:
पर्यावरण संरक्षण का संदेश को लेकर महार्षि एंग्लो वैदिक अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल, गाड़ासरई का प्रांगण हरियाली से महक उठा। विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मिलकर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाकर हरित क्रांति का संदेश दिया।

उत्साह के साथ रोपे गए पौधे

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और पर्यावरण गीत से हुई। इसके बाद प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में नीम, पीपल, बरगद, आम, अमरूद, तुलसी, गिलोय सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 12वीं के छात्रों तक सभी ने मिट्टी से सने हाथों से पौधे लगाए और उन्हें पानी दिया।

पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा का -दिया गया संदेश

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि _वृक्ष ही जीवन हैं। वृक्ष ऑक्सीजन देते हैं, तापमान नियंत्रित करते हैं और हमारी अगली पीढ़ी को स्वच्छ हवा देते हैं।_
सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल करेंगे और वर्ष भर में कम से कम 5-5 नए पौधे लगाएंगे।

विद्यालय परिवार ने समाज से की अपील

विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के माध्यम से गाड़ासरई सहित पूरे क्षेत्र के नागरिकों से अपील की,कि वे भी अपने घर, खेत और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी सुरक्षा करें।कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा,हरा-भरा गाड़ासरई, स्वच्छ गाड़ासरई,के नारे के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button