Dindoriअध्यात्म

बड़ी बिछिया में धूमधाम से मनाया गया गौधन (गौ-चारण) पर्व, मौनीहालों ने गौ माता के नीचे से निकलकर रखा मौन व्रत

लंबी कतार में शांतिपूर्वक हुआ गौ पूजन, दिनभर चराई गौ माता, शाम को पूजन कर खोला व्रत

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: विकासखंड डिंडौरी के ग्राम बड़ी बिछिया में गौधन (गौ-चारण) का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा।

मौनीहालों ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन किया। इसके बाद परंपरा के अनुसार बारी-बारी से सभी मौनीहाल गौ माता के नीचे से निकले। इस दौरान लंबी कतार में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक गौ पूजन किया।

पूजन के बाद मौनीहालों ने मौन व्रत रखकर दिनभर गौ माता को चराया। शाम को पुनः गौ माता का विधि-विधान से पूजन कर व्रत खोला गया।
गांव में इस पर्व को लेकर बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में विशेष उत्साह देखा गया। गौ माता के प्रति श्रद्धा और आस्था का यह पर्व परंपरा के अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Oplus_16908288

Related Articles