Dindoriअध्यात्म

राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में जगह जगह हो रहे हनुमान चालीसा का पाठ

शाहपुर के युवाओं के द्वारा हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ साथ भंडारा का किया जा रहा आयोजन

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंगदल के तत्वावधान में इन दिनों जगह जगह चालीसा पाठ का आयोजन कर जन जन को सनातन धर्म के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि देश भर में लगातार हो रहे धर्म परिवर्तन पर रोक लगाई जा सके, साथ ही किसी अन्य धर्मावलम्बियों के बहकावे में आकर सनातनीओं के धर्म परिवर्तन के बढरहे मामले पर अंकुश लग सके इसी तारतम्य में डिंडौरी जिले के शाहपुर में युवाओं के द्वारा डिंडौरी जबलपुर रोड शाहपुर स्थित हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है साथ ही महा प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है

oplus_131072

युवाओं ने जानकारी में बतलाया है की उनके द्वारा प्रत्येक मंगलवार को शाहपुर के युवाओं के द्वारा एक जुट होकर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में शाहपुर के आगे जबलपुर रोड में श्री हनुमान मंदिर स्थित है जहाँ पहले हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है तत्पश्चात भंडारा का आयोजन किया जाता है ता की सभी भक्तों को हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

Related Articles

Back to top button