डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: दशहरा पर्व पर भीड़ को देखते हुए डिंडौरी यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 20 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे से कलेक्ट्रेट तिराहा से अवंती बाई चौक तक सभी दोपहिया, तीनपहिया, चारपहिया, तूफान, बस और भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। इस मार्ग पर केवल पैदल यात्रियों को अनुमति होगी।
यहां निर्धारित हैं पार्किंग व्यवस्था –
पुरानी डिंडौरी की ओर से आने वाले वाहन कलेक्ट्रेट परिसर खेल मैदान में पार्क करेंगे।
जबलपुर रोड व मुड़की रोड से आने वाले: अपने वाहन जबलपुर बस स्टैंड (अवंती बाई चौक) में पार्क करेंगे, फिर पैदल शहर में प्रवेश करेंगे।
ये हैं डायवर्जन रूट –
साकेत नगर, हंसनगर, देवरा, मुड़की से पुरानी डिंडौरी नर्मदा पुल – डेम घाट – शांतिनगर – कोर्ट तिराहा – कलेक्ट्रेट तिराहा मार्ग।सुबखार, इमलीकुटी, शंकर घाट से पुरानी डिंडौरी शंकर घाट – डेम घाट – शांतिनगर – कोर्ट तिराहा – कलेक्ट्रेट तिराहा मार्ग।सिविल लाइन, कस्तूरबा कन्या शाला से पुरानी डिंडौरी राजूषा स्कूल, मंडला स्टैंड मार्ग का उपयोग करें।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।



