डिंडौरी में मनाया गया संविधान गौरव दिवस, संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प
भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया संविधान गौरव दिवस, चमरू सिंह नेताम बोले— संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया संविधान गौरव दिवस, संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को किया याद, जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम बोले – संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी द्वारा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व में 26 नवंबर 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संविधान गौरव दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का स्मरण करते हुए संविधान की महत्ता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा -महेश धूमकेती ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।
नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का संदेश देता है। इसके आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।
ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
पूर्व विधायक डी.सी. उरेती ने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। इसने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
जिलाध्यक्ष का संबोधन – अंत में जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। 26 नवंबर का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है, क्योंकि इसी दिन संविधान सभा ने संविधान को अंगीकृत किया था। बाबा साहेब ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और मौलिक अधिकारों की मजबूत नींव दी।
उन्होंने कहा कि संविधान केवल अधिकार ही नहीं देता, बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन की भी प्रेरणा देता है। प्रस्तावना में निहित आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करना
चाहिए।
ये रहे उपस्थित – कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी, बद्दी प्रसाद साहू, लक्ष्मण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, जयसिंह राजपूत, राजेंद्र दुबे, पूर्व जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला मीडिया प्रभारी राज साहू, कार्यालय मंत्री पवन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे, सह मीडिया प्रभारी अजय बर्मन, नार्वदिया मरकाम, सपना जैन, मालती तिवारी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष परशुराम नागेश, संदीप तेकाम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोगरे सहित मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



