AwarenessDindori

नशे-मांस से मुक्त समाज का निर्माण ही संगठन का लक्ष्य भगवती मानव कल्याण संगठन

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर महाआरती, शक्तिजल और शंखनाद के साथ किया संकल्प - हर व्यक्ति 5 लोगों को करे नशामुक्त

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्र के प्रथम दिवस पर परम पूज्य योगिराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद निर्देशन में माता आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा की महाआरती, शक्तिजल और शंखनाद कर कार्यक्रम संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में महाआरती के दौरान गुरुवर के जयकारे अर्चना राजपूत और मां के जयकारे लक्ष्मी मसराम द्वारा लगाए गए, इसके पश्चात चिंतन क्रम संपन्न हुआ।

चिंतन क्रम में वक्ताओं ने कहा

चंद्र सिंह कुशराम अध्यक्ष, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, डिंडौरी गुरुवर द्वारा बताई गई पांच साधना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
भोला सिंह राठौर प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि सभी को नित्यप्रति साधना करना आवश्यक है और कम से कम 5 लोगों को नशामुक्त करना अनिवार्य है, जिससे समाज में परिवर्तन आ सके। गुरु के विचार को आत्मसात करने से ही व्यक्ति में परिवर्तन आता है। आज नशे से लगातार मौतें हो रही हैं, पर सरकार इस ओर अनजान है, इसलिए समाज को सजग होकर जीने की आवश्यकता है।
राधेश्याम राठौर संगठन अध्यक्ष ने कहा कि हर एरिया में जाकर लोगों को समझाओ और घर-घर पंपलेट बांटो, क्योंकि हमारा लक्ष्य समाज में परिवर्तन लाना और समाज को नशे-मांस से मुक्त करना है। वर्तमान में पूरा देश नशे से ग्रसित हो चुका है, पर शासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।कार्यक्रम का मंच संचालन संगठन उपाध्यक्ष भान सिंह उद्दे ने किया। अंत में शक्तिजल और प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।

Related Articles