DindoriHealth

विक्रमपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन

मरीजों को क्षेत्र में ही मिले बेहतर उपचार और जांच सुविधा

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विक्रमपुर में रोगी कल्याण समिति (RKS) की महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की गई। विधायक जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें उपचार एवं जांच की सभी सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही सहज रूप से मिल सकें, इस दिशा में आवश्यक सुधार और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

बैठक के पश्चात स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे जी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी जन-स्वास्थ्य से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद –

इस महत्वपूर्ण बैठक में *रोगी कल्याण समिति के नामांकित सदस्य एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुशील राय जी, क्षेत्रीय जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ता जी, सरपंच भारत पट्टा जी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग से – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे जी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता दीवान, बीएमओ डॉ. जयश्री मरावी जी, डीपीएम विक्रम सिंह जी, बीपीएम दिगम्बर सिंह बिलागर, डॉ. प्रकाश ठाकुर जी, डॉ. दीपेंद्र धुर्वे जी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं PHE के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए निर्णयों से विक्रमपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button