Dindoriअध्यात्म

गाड़ासरई महर्षि एंग्लो वैदिक अकादमी में कृष्णमय हुआ माहौल, मटकी फोड़ ने जीता दिल

नन्हे राधा-कृष्ण की झांकियों और भक्ति नृत्य ने बिखेरी छटा, सत्य और प्रेम का दिया संदेश

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महर्षि एंग्लो वैदिक अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल, गाड़ासरई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर बाल गोपाल की लीलाओं से कृष्णमय हो उठा।
विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकियां और रंग-बिरंगी फूलों व गुब्बारों से की गई आकर्षक सजावट ने सभी का मन मोह लिया।

प्रतिभा का संगम रहा श्लोक, नृत्य और फैंसी ड्रेस

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया –
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा (फैंसी ड्रेस) में रैंप पर जलवा बिखेरा।
विद्यार्थियों ने श्लोक वाचन और कृष्ण-आधारित भक्ति नृत्य से भक्ति रस घोल दिया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भक्ति, भारतीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

मटकी फोड़ बनी मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे रोमांचक पल मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। जैसे ही विद्यार्थियों ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी, पूरा परिसर नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था।
विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके गीता के संदेशों से प्रेरणा लें और सत्य, कर्तव्य, प्रेम, अनुशासन एवं सद्भावना के मार्ग पर चलें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। समापन हर्षोल्लास और कृष्ण भक्ति के वातावरण में हुआ।

Related Articles

Back to top button