DindoriTech

डिंडौरी में नवागत एसपी आशीष खरे ने संभाला पदभार, 7 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर किया पदोन्नति

बीट व्यवस्था मजबूत करआमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)
जिले की कानून व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए नवागत पुलिस अधीक्षक  आशीष खरे ने सोमवार 18 मई 2026 को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार के साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर सख्त तेवर दिखाए।

पदभार ग्रहण और स्वागत

पदभार ग्रहण के बाद पुलिस कार्यालय में एएसपी डॉ. अमित वर्मा, एसडीओपी सतीष द्विवेदी, टीआई कोतवाली दुर्गा प्रसाद नागपुरे समेत सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एसपी खरे ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय लिया और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।

7 आरक्षकों को मिली पदोन्नति

पदभार ग्रहण के तुरंत बाद एसपी आशीष खरे ने 7 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत कर स्टार लगाए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारी और कर्तव्यों में वृद्धि का प्रतीक है। सभी अपने नए दायित्व निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं।

पदोन्नत हुए आरक्षक

निक्की सोनकर, केवश प्रसाद कोकड़िया,  लक्ष्मण सिंह मरावी, योगेश नेवारे, श्याम कुमार तिवारी, दिलीप कुमार सनोडिया, हेमंत कुमार झारिया।

अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

इसके बाद एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक ली। लंबित अपराध, फरार वारंटी, संपत्ति संबंधी अपराध और अवैध गतिविधियों की समीक्षा की गई।

एसपी ने दिए बड़े निर्देश

संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी गश्त बढ़ाई जाए ,मादक पदार्थ तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस,निगरानी बदमाशों पर सतत निगरानी ,बीट व्यवस्था मजबूत कर जनसंवाद बढ़ाया जाए ,आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो

एसपी आशीष खरे ने साफ कहा कि,पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास स्थापित करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button