जनपद डिंडौरी के ग्राम पंचायत विक्रमपुर का मामला
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर):
ग्राम पंचायत विक्रमपुर में वित्तीय अनियमितता की जांच रिपोर्ट पर अब सवाल उठने लगे हैं। जनपद पंचायत डिंडौरी द्वारा जारी जांच प्रतिवेदन में सरपंच और तात्कालीन सचिव द्वारा निकाली गई वास्तविक राशि से अधिक की अनियमितता दर्शाई गई है।
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर “बगैर कार्य योजना व अन्य व्यय के नाम पर सरपंच-सचिव ने किया पंचायत का खजाना साफ” खबर के बाद जिला पंचायत ने जांच कराई थी। उपयंत्री समन्वय अधिकारी की जांच में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक “आकस्मिक एवं अन्य मद” में कुल *13,66,518 रुपये* का नियम विरुद्ध व्यय पाया गया।
रिपोर्ट में दिखाया गया राशि
2022-23 1,85,262 रुपये,2023-24 5,61,774 रुपये ,2024-25 6,19,482 रुपये,कुल: 13,66,518 रुपये
जांच प्रतिवेदन में उक्त पूरी राशि की वसूली रामनारायण धुर्वे, सरपंच और तीरथ प्रसाद गोस्वामी, तात्कालीन सचिव से प्रतिवेदित की गई है।
जाँच पर उठ रहे सवाल
सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट में दिखाई गई राशि सरपंच-सचिव द्वारा वास्तव में आहरित की गई राशि से अधिक है। बिल-बाउचर, टिफिन-नाश्ता, स्टेशनरी, मानदेय आदि के नाम पर भुगतान के जो रिकॉर्ड जांच में लगाए गए हैं, उनमें भी कई मदों पर सवाल उठ रहे हैं।
जनपद पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 118 पेज का जांच प्रतिवेदन जिला पंचायत को भेजकर वसूली की अनुशंसा की है।
आखिर आगे क्या कार्यवाही होगी
अब देखना होगा कि जिला पंचायत इस जांच रिपोर्ट के आधार पर क्या कार्रवाई करती है। वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरी जांच पारदर्शी तरीके से दोबारा कराई जाए ताकि वास्तविक दोषियों और सही राशि का पता चल सके।
इनका कहना है
जाँच आए जाँच अधिकारी दयाल सिंह मरावी के द्वारा जाँच किया गया हम जाँच किए जाने की सराहना करते हैं जाँच होना चाहिए तभी सुधार होगा पर जाँच ठीक होना चाहिए जैसा है जाँच में बिना टी एस, बिना कार्ययोजना राशि का आहरण दिखाया गया है जो की गलत है हमारे पास कार्ययोजना भी है और टी एस भी इसी तरह हमारे द्वारा 15अगस्त 26जनवरी में खर्च हुए बिल जो की होटल का है जिसमें 2250के बिल को 22500 दिखाया गया है इसी तरह बिल की राशि भी बढ़ाया गया जिससे पंचायत का नाम ख़राब हो रहा है ऐसे जाँच अधिकारी पर कार्यवाही होना चाहिए।

रामनारायण धुर्वे
सरपंच ग्राम पंचायत विक्रमपुर
ग्राम पंचायत विक्रमपुर सरपंच सचिव के द्वारा बिना कार्ययोजना, बिना टी एस राशि का आहरण किया जाना पाया गया, रही बात निकासी राशि से अधिक खर्च दिखाए जाने की बात तो गलती हो गई होगी, क्यों की जाँच के दौरान मेरे को ही सब कुछ करना पड़ा।

जाँच अधिकारी
दयाल सिंह मरावी
पीसीओ जनपद पंचायत डिंडौरी



