डिंडौरी वार्ड नंबर 9 नर्मदागंज में पार्षद स्मिता अजय बर्मन ने शुरू कराया नाली निर्माण कार्य
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:नगर परिषद डिंडौरी के वार्ड नंबर 9 नर्मदागंज में जन समस्याओं को देखते हुए वार्ड पार्षद स्मिता अजय बर्मन ने नाली निर्माण कार्य चालू करवाया है।
विगत कई दिनों से वार्ड में जल भराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। नाली का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सीधे माँ नर्मदा जी में समाहित हो रहा था, जिससे प्रदूषण भी बढ़ रहा था।
वार्ड पार्षद स्मिता अजय बर्मन ने इस जन समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद में पत्रों के माध्यम से कई बार अवगत कराया था। उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए आज से नाली निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है।
इसी तरह वाड़ी मोहल्ला में भी नाली का पानी ओवरफ्लो होने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। वहां भी नाली निर्माण का कार्य चालू किया गया है।
वार्डवासियों ने पार्षद के इस प्रयास की सराहना की है। लोगों का कहना है कि नाली बन जाने से जल भराव की समस्या खत्म होगी और नर्मदा जी में दूषित पानी जाना भी बंद होगा।



