AwarenessDindori

सेवा पखवाड़ा शांति धाम परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी अनघ त्रिवेदी के मार्गदर्शन में शांति धाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में एंबेसडर डॉ. बिहारी लाल द्विवेदी प्राचार्य मेकलसुता कॉलेज, प्रवीण खम्परिया (ASI), खुब सिंह ठाकुर (SI) कोतवाली थाना एवं आलोक द्विवेदी (HDFC) उपस्थित रहे।
MY Bharat से आर.पी. कुशवाहा, लक्ष्मण चंदेल, शिल्पी साहू, तनमय जैन, ललिता चंदेल, देवेंद्र बर्मन, नगर परिषद से विजय रजक, संजय गुप्ता सहित अन्य सदस्य और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।
इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण व पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। अतिथियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, उसकी देखभाल भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में युवाओं और नागरिकों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles