DindoriHealth

पुलिस कंट्रोल रूम डिंडौरी में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित

21 जवानों ने किया रक्तदान, 180 पुलिसकर्मी और परिजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:
पुलिस कंट्रोल रूम जिला डिंडौरी में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में अमृता हॉस्पिटल शहडोल के सहयोग से तथा जिला अस्पताल डिंडौरी द्वारा आयोजित किया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

शिविर में डॉ. अरविंद आंबेडकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ (MBBS, MD) द्वारा हड्डी, नसों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। वहीं डॉ. शिखा शुक्ला, स्त्री रोग विशेषज्ञ (MBBS) एवं उनकी टीम द्वारा महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।
अमृता हॉस्पिटल की टीम से श्वेतांक गोस्वामी, अफसाना परवीन, संजना यादव, दुर्गा, प्रिया, कंचन, कोमल मरावी, संजय बच्चन एवं रंजना सिंगौर ने सहयोग प्रदान किया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में एसडीओपी सतीश द्विवेदी, डिंडौरी एसडीओपी विवेक गौतम, रक्षित निरीक्षक अभिनव राय, थाना प्रभारी यातायात सुभाष चंद्र उइके, थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गा प्रसाद नागपुरे, थाना प्रभारी करंजिया निरीक्षक श्याम सुंदर उइके, थाना प्रभारी मेंहदवानी गिरवर सिंह उइके, सूबेदार कुंवर सिंह ओलड़ी सहित रक्षित केंद्र डिंडौरी के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सराहनीय पहल

रक्तदान शिविर में कुल 21 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 180 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया।
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर पुलिस परिवार के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Related Articles

Back to top button