DindoriEducation

गाड़ासरई महर्षि एंग्लो वैदिक अकादमी में छात्र परिषद का निर्वाचन सम्पन्न

वैष्णवी बनीं स्कूल कप्तान, 4 हाउस कप्तान भी घोषित, लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सराहना

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:
महर्षि एग्लो वेदिक अकादमी एस. सी.स्कूल गाड़ासरई शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद् (स्टूडेंट कौंसिल का निर्वाचन निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस चुनाव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।

कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

निर्वाचन परिणाम के अनुसार विद्यालय विद्यार्थी परिषद का गठन हुआ जिसमें
विद्यालय कप्तान के लिए वैष्णवी बनाफर को 174 मत मिले तो वहीं विद्यालय उप-कप्तान के लिए विभा ठाकुर को 145 मत मिले
विद्यालय उप-कप्तान (Vice-Captain) आरुष साहू को 48 मत मिले।

हाउस कप्तान भी हुए निर्वाचित

गंगा हाउस के लिए दिव्या मरावी को 35 मत मिले,सरस्वती हाउस के लिए कात्यायनी अयाम को 29 मत मिले,यमुना हाउस के लिए नीलम कुशराम को 27 मत मिले ,नर्मदा हाउस के लिए सरस साहू को 18 मत मिले

प्राचार्य के मार्गदर्शन में हुआ निर्वाचन

सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया विद्यालय के प्राचार्य संजय सोनी के कुशल मार्गदर्शन एवं उप-प्राचार्या वंदना विश्वकर्मा के सहयोग से सम्पन्न हुई। निर्वाचन का सफल संचालन निर्वाचन प्रभारी लोकेश भारद्वाज ने समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से किया।

विद्यार्थियों में उत्साह

चुनाव प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। नामांकन से लेकर मतदान तक सभी गतिविधियां पूरी तरह छात्र केंद्रित रहीं। मतदान के बाद मतगणना भी पारदर्शी तरीके से की गई।

प्रबंधन का संदेश

विद्यालय प्रबंधन ने नवनिर्वाचित सभी छात्र-प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने नेतृत्व, अनुशासन, ईमानदारी एवं सेवा-भाव से विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

प्राचार्य संजय सोनी ने कहा, छात्र परिषद विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच सेतु का काम करती है। यह निर्वाचन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

छात्र परिषद का उद्देश्य सशक्त नेतृत्व और अनुशासित विद्यालय

छात्र परिषद का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना, सांस्कृतिक-खेल गतिविधियों का आयोजन करना, विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रबंधन तक पहुंचाना और विद्यालय की गरिमा को बनाए रखना है।
विद्यालय परिवार ने इस सफल निर्वाचन प्रक्रिया को गरिमामय बनाने में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button