CraptionDindori

मेहदवानी 14 लाख की लागत से बना PDS भवन निर्माण के बाद ही जर्जर

छत से टपक रहा पानी, कमरों में है जलभराव, गेट-दरवाजा भी नहीं लगे - इंजीनियर बोले काम ठीक है

जनपद पंचायत मेहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत राई का मामला

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर):
जनपद पंचायत मेहदवानी के ग्राम पंचायत राई में 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित उचित मूल्य की दुकान PDS भवन निर्माण पूरा होते ही जर्जर हो गया है। भवन की छत से पानी टपक रहा है, सभी कमरों में पानी भरा है और अभी तक गेट-दरवाजा तक नहीं लगे हैं।

मौके पर क्या मिली स्थिति

ग्राम राई में बने नए PDS भवन का निरीक्षण करने पर यह हालात सामने आया की भवन की छत जगह-जगह से सीप रही है। बरसात में अंदर पानी भर जा रहा है। सभी कमरों में घुटने भर पानी जमा है। फर्श पर सीलन और काई लग गई है।
14 लाख खर्च करने के बाद भी भवन में मुख्य गेट और कमरों के दरवाजे नहीं लगे हैं।
राशन वितरण शुरू होना था, लेकिन भवन की हालत देखकर सामग्री रखना भी जोखिम भरा है।

इंजीनियर बोले- काम ठीक है, एक सप्ताह पहले निरीक्षण किया

PDSभवन निर्माण के संबंध में ज़ब ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के इंजीनियर प्रणव साकरे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कार्य ठीक हुआ है। एक सप्ताह पहले ही निरीक्षण किया गया है।
इंजीनियर के इस बयान से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर एक हफ्ते पहले निरीक्षण हुआ था तो छत की लीकेज और पानी भरने की समस्या क्यों नहीं दिखी?

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्राम राई के ग्रामीणों का कहना है कि राशन रखने के लिए भवन कम पड़ता था। इसी वजह से नया PDS भवन बनाया गया था। लेकिन अब नया भवन ही काम का नहीं रहा।
सरकार ने 14 लाख खर्च किए। भवन बनते छतिग्रस्त होने की स्थिति में है । न अभी गेट है और ना ही दरवाजा, ऊपर से छत टपक रही। जिम्मेदार अधिकारी जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई हो

क्या है मामला

ग्राम पंचायत राई में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नया PDS भवन बनाया गया। निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा कराया गया। भवन हैंडओवर भी नहीं हुआ है और अभी से क्षतिग्रस्त स्थिति में है।

इनका कहना है

आपके माध्यम से मुझे जानकारी हुआ है की ग्राम पंचायत राई में ज़ो pds भवन का निर्माण हुआ है जिसके छत से पानी टपक रहा और भवन में पानी भरा हुआ है तो निश्चित ही निर्माण कार्य में तकनिकी गाइडलाइन का ध्यान नहीं रखा गया है निश्चित ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हुआ है मेरे द्वारा जनपद सी ई ओ से इस सम्बन्ध में चर्चा किया जाएगा, और पत्र लिख अवगत कराऊंगा,कलेक्टर एवं जिला सी ई ओ इस मामले को संज्ञान में लेकर सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें।

रामप्रसाद तेकाम
अध्यक्ष जनपद पंचायत मेहदवानी

Related Articles

Back to top button