डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )-: डिंडौरी जिले के विकास खंड बजाग अंतर्गत गाड़ासरई के महर्षि एंग्लो वैदिक एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल, गाड़ासरई के 16 मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर ₹25,000 की लैपटॉप प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। गौरतलब है की मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लेपटॉप के लिए 25000की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है जिसके तहत महर्षि एंग्लो वैदिक एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल, गाड़ासरई के 16 मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर ₹25,000 की लैपटॉप प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। चयनित विद्यार्थियों की सूची में
मान्या सोनी – 87.4%,समीक्षा साहू – 91.4%,काकुल साहू – 92.6%,प्राची साहू – 89.8%,भूमिका मणिकपुरी – 85.2%,अवंतिका साहू – 86.0%,दीपमाला कुशराम – 84.6%,प्रिया सोनी – 76.8%,तनीषा साहू – 79.2%,सौम्या दुबे – 75.4%,जिया दहिया – 77.6%,जिया साहू – 81.6%,मोंटाशा खोखर – 86.4%,अनिमेष साहू – 76.8%,बेबो साहू – 85.8%,दिशा मरावी – 87.4%,इन सभी विद्यार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन कार्य जारी है। सत्यापन पूर्ण होने के बाद ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



