Dindoriअध्यात्म

ग्राम मड़ियारास में शारदीय नवरात्रि पर रामलीला की धूम, हजारों श्रद्धालु ले रहे आनंद

पहले दिन हरिश्चंद्र, दूसरे दिन मोरध्वज एवं तीसरे दिन नल दमयन्ती नाटक का हुआ मंचन

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )-: जिले के ग्राम मड़ियारास में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मण्डली द्वारा लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में पहले दिन सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र नाटक का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने सत्य और धर्म की परीक्षा का मार्मिक चित्रण किया। दूसरे दिन भक्त मोरध्वज नाटक का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को भक्ति और त्याग की भावना से सराबोर कर दिया एवं तीसरे दिन नल दमयन्ती नाटक का हुआ मंचन
रामलीला मंडली मड़ियारास की प्रस्तुति को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। ग्रामीण अंचल में नवरात्रि के दौरान हो रहे इन सांस्कृतिक आयोजनों से पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Related Articles