डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:जनपद पंचायत मेंहदवानी की ग्राम पंचायत खरगवारा में भ्रष्टाचार की सड़क सामने आई है। पंचायत दर्पण पोर्टल के अनुसार पांचवें राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत कार्य –
सीसी रोड निर्माण कार्य शान्तिधाम मार्ग कुकर्रा
जिसकी स्वीकृति राशि: 4,02,000 रुपये
जिसकी स्वीकृति दिनांक 30/01/2026 है
इस सड़क को बने अभी 4 महीने ही हुए हैं और सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की ढलाई महज 4 से 5 इंच ही की गई है, जबकि मानक 8 से 10 इंच का है। सड़क से गिट्टी निकल रही है, धूल उड़ रही है।
कागजों में बिलों का अंबार, जमीन पर भ्रष्टाचार –
ग्राम पंचायत द्वारा इस एक ही सीसी रोड के नाम पर दो फर्मों से बिल लगाए गए हैं –
मेसर्स दीवान चंद एंड मटेरियल, चौबीसा
बिल क्र. 138 दिनांक 10/2/26 को सीमेंट, गिट्टी के नाम पर 70,300 रुपये,मेसर्स बघेल ट्रेडर्स कलगी टोला बिल क्र. 2686 – रेत और सेंटिंग के नाम पर 71,750 रुपये,बिल क्र. 266 – 370 बोरी सीमेंट के नाम पर 1,29,500 रुपये
बिल क्र. 242 – सीमेंट के नाम पर 49,000 रुपये
कुल 3,20,550 रुपये सिर्फ मटेरियल के बिल, ऊपर से 24/03/026 को 5 मजदूरों को 50,000 रुपये मजदूरी भुगतान। कुल मिलाकर 3,70,550 रुपये का खर्च कागजों में दिखा दिया गया, जबकि सड़क की हालत 50 हजार की भी नहीं लग रही।
सवाल – 370 बोरी सीमेंट कहां गई?
अगर 370 बोरी सीमेंट लगी होती तो सड़क 4 महीने में उखड़ती ही नहीं। साफ है कि बिल लगाकर राशि आहरण कर ली गई और निर्माण में घटिया सामग्री व कम मात्रा का उपयोग किया गया।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि एसडीओ (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) से तकनीकी जांच कराई जाए, सड़क की कोर कटिंग कर मोटाई नापी जाए और दोषी सरपंच-सचिव पर एफआईआर दर्ज कर राशि वसूल की जाए।
नोट -:उपयंत्री अमित सेंगर जी को सी सी रोड निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी लेने संपर्क करने कॉल किया गया पर उनके द्वारा कॉल उठाना जरूरी नहीं समझा गया
इनका कहना है
सी सी रोड का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण नहीं कराया गया है जिसकी सच्चाई मौके पर देखा जा सकता है की सी सी सड़क की गिट्टी उखड़ रही है और रोड पर धूल उड़ रही है जो की टूटने की शुरुआत है जबकि निर्माण के 3से 4माह ही हुए हैं।और सी सी रोड की गुणवत्ता की पोल खुल गया।
प्रताप
निवासी ग्राम कुकर्रा
ग्राम पंचायत खरगवारा



