मजदूरों को अभी तक नहीं मिली मजदूरी, उपयंत्री अमित सेंगर ने फोन उठाना भी बंद किया
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)मेहदवानी जनपद की ग्राम पंचायत खरगवारा में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला उजागर हुआ है। यहां मुरमी टोला में बनी सीसी रोड बनने के एक महीने के अंदर ही उखड़ने लगी है।
है पूरा मामला?
ग्राम खरगवारा में सीमेंट कॉन्क्रीट रोक्याड निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से मुरमी टोला तक पांचवा राज्य वित्त आयोग योजना से 8,49,000 लाख की लागत से कराया गया है
जिसकी स्वीकृति दिनांक 19/04/2026 को किया गया था
फोटो में साफ दिख रहा है – 1 महीने में ही रोड फेल!
तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि नई बनी सीसी रोड से धूल उड़ रही है और गिट्टी बाहर निकल रही है। मुरमी टोला के निवासियों का कहना है कि इस मोहल्ले को बसे हुए लगभग 30 साल हो गए हैं, तब जाकर इस साल सीसी रोड बनी थी, लेकिन एक महीने में ही उसकी हालत खस्ता हो गई।
मुरमी टोला वासियों का दर्द –
30 साल इंतजार किया तब रोड आई, अब 1 महीने में ही उखड़ रही है तो कितने दिन चलेगी? अगर अब खराब हो गई तो फिर दोबारा कैसे बनेगी? हमें गुणवत्तापूर्ण रोड चाहिए ताकि आवागमन में परेशानी न हो।
मजदूरों की मजदूरी भी हजम?
सबसे बड़ी बात, इस रोड में काम करने वाले मजदूरों को अभी तक मजदूरी का भुगतान भी नहीं हुआ है।
उपयंत्री ने फोन उठाना बंद किया –
जब इस मामले में जानकारी लेने के लिए उपयंत्री अमित सेंगर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
उठ रहे बड़े सवाल –
8.49 लाख की रोड 1 महीने में उखड़ी तो पैसा कहां लगा?सीमेंट, गिट्टी, रेत का अनुपात सही था या नहीं?
बिना क्योरिंग और बिना मानक के कैसे पास हुई रोड?
मजदूरों की मजदूरी क्यों रोकी गई?उपयंत्री की चुप्पी क्या भ्रष्टाचार की ओर इशारा है?
ग्रामीणों ने कलेक्टर डिंडौरी से इस रोड की जांच, कोर टेस्ट और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना है
सी सी रोड ठीक नहीं बना है बड़ी मुश्किल से हमार टोला में रोड बना है और अभी एक महीना में उखडन लगे है यहां टोला बसे 25-30 साल हो गया तब या रोड बने है वो भी ठीक नहीं बना है रोड ठीक बनना चाही।
मिट्ठी बाई
निवासी मुरमी टोला ख़रगवारा
हमार टोला के रोड अच्छा बनना चाही अभी एक महीना हुआ है और रोड उखड़ रहा है रोड सही बनना चाही अभी रोड में काम करे के मजदूरी भी नहीं मिले है।
मोहबती बाई
निवासी मुरमी टोला खरगवारा



