DindoriPolitics

जीवन ज्योति कार्यक्रम की तैयारियां तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने उत्कृष्ट मैदान का किया निरीक्षण

मंच, बैठक, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:जीवन ज्योति कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम स्थल उत्कृष्ट विद्यालय मैदान डिंडौरी पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
इस दौरान मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, बिजली, पानी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद –

भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, एसडीएम, थाना प्रभारी आशीष खरे, पार्षद मोहन सिंह राठौर, जयसिंह राठौर, कार्यालय प्रभारी परशुराम जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य नेमसिंह चंदेल, सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज परते, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह तेकाम, डिंडौरी मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles