डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-: गोवा के मनोहर पर्रिकर इनडोर स्टेडियम में 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित इंडो-श्रीलंका ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में डिंडौरी की बेटियों ने कमाल कर दिया। मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की 6 छात्राओं ने काता और कुमिते में कुल 9 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
किसने कितने मेडल जीते
मैना वालरे – चंद्रविजय महाविद्यालय प्रथम वर्ष – 1 स्वर्ण + 1 कांस्य
सबसे शानदार प्रदर्शन, दो पदक जीतकर चैंपियन बनीं।
गरिमा भारद्वाज – संदीपनी विद्यालय धन्यवासागर, कक्षा 12वीं – 2 रजत
काता और कुमिते दोनों में सिल्वर मेडल।दुर्गा अहिरवार- मैकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी – 2 रजत काता और कुमिते में बेहतरीन प्रदर्शन।केसरी धुर्वे – बजाग, कराटे प्रशिक्षिका 1 कांस्य पदक जीती खिलाड़ी के साथ-साथ प्रशिक्षिका के रूप में भी सक्रिय।दामिनी परस्ते – नर्मदा पैरामेडिकल – 1 रजत + 1 कांस्य दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
इन सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षिका मनीषा बैरागी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। मनीषा बैरागी लंबे समय से जिले में कराटे को बढ़ावा दे रही हैं और उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज डिंडौरी की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल ला रही हैं।
इस सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों, परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
छोटे जिले की बड़ी उड़ान –
इन बेटियों ने साबित कर दिया कि संसाधन कम होने के बावजूद अगर जज्बा हो तो डिंडौरी जैसी आदिवासी जिले की बेटियां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।



