डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल स्मारक एवं सार्वजनिक जिम के पास सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला माना था। स्वच्छता को एक दिन का अभियान न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। जनभागीदारी से ही स्वच्छ समाज की परिकल्पना साकार होगी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, जनजागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी को मजबूत करना रहा।
अभियान में जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, पूर्व विधायक डी.सी. उरेती, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी राज साहू, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, मोर्चा अध्यक्ष परशराम नागेश, पार्षद रजनीश राय, रितेश जैन, मोहन नरवरिया, शत्रुघ्न पाराशर, हरिहर पाराशर, देवेंद्र पांडे, मंडल महामंत्री भागीरथ उरेती, तरुण ठाकुर, मंडल मंत्री यशवंत तोमर, दीपिका भारद्वाज, शांतनु पाठक, परसराम पाराशर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



