DindoriPolitics

भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडौरी में श्रद्धापूर्वक जयंती समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।
वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर स्वच्छता, सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सरस, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी राज साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र दुबे, आईटी सेल संयोजक राहुल पांडे, पार्षद रजनीश राय, रितेश जैन, मोहन नरवरिया, स्मिता बर्मन, हरिहर पाराशर, आशीष सोनी, डिंपल दीक्षित, मन बहादुर सिंह, मंडल महामंत्री भागीरथ उरेती, तरुण ठाकुर, मंडल मंत्री यशवंत तोमर, दीपिका भारद्वाज, नरेश चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles