DindoriPolitics

राहुल गांधी अपनी हार से बौखलाकर चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर झूठ का भ्रम फैला रहे हैं – भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम

जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - SIR पर चुनाव आयोग ने स्थिति स्पष्ट की, फिर भी कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर उठा रही सवाल

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर) जिला भाजपा कार्यालय डिंडौरी में जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग, SIR और मतदाता सूची को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को झूठा और भ्रामक बताया।
जिला अध्यक्ष नेताम ने कहा कि राहुल गांधी अपनी हार से बौखला कर जनता के बीच झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सब स्पष्ट कर दिया है। कांग्रेस कई राज्यों में हार के बाद इस प्रकार के आरोप लगाकर अपनी ओछी मानसिकता दिखा रही है।

चुनाव आयोग ने खुद स्पष्ट किया – SIR सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

नेताम ने कहा कि 26 सितंबर को चुनाव आयोग की बैठक में तीनों चुनाव आयुक्तों ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया कि देशभर में चल रही Special Intensive Revision (SIR)किसी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं है, बल्कि सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय है।

Form-6 और कैबिनेट सेक्रेटरी वाले पत्र पर भी झूठ

उन्होंने कहा कि Form-6 से जुड़े Declaration को 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट वैध ठहरा चुका है। फिर भी कांग्रेस मनमाने बदलाव का आरोप लगा रही है। कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखा गया पत्र SIR से जुड़ा नहीं, बल्कि डेपुटेशन पर आए अधिकारी से जुड़ा प्रशासनिक विषय था, जिसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। ECINET सिस्टम की जांच के लिए IT और IIIT के स्वतंत्र विशेषज्ञों की समिति बनी है।
भदौरिया ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का रहा है – 2024 में EVM को ब्लैक बॉक्स बताना, 2019 में न्यायपालिका पर सवाल, सेना के शौर्य पर सबूत मांगना और विदेशों में जाकर देश की बदनामी करना।
कांग्रेस से 5 सीधे सवाल पूछे,जब SIR सर्वसम्मति से है तो राहुल गांधी आरोपों पर कायम क्यों हैं?क्या राहुल गांधी Form-6 पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार करते हैं?क्या सिर्फ मीडिया रिपोर्ट के आधार पर संवैधानिक संस्था पर आरोप लगाना उचित है?क्या कांग्रेस चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास करती है?चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद क्या राहुल गांधी अपने आरोपों पर पुनर्विचार करेंगे?अंत में जिला अध्यक्ष ने कहा चुनाव जनता के बीच सेवा करने और जनमत से जीते जाते हैं, देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के मन में अविश्वास पैदा करके नहीं।इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी राज साहू सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles