
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)
सावन के पावन अवसर पर जिले की सबसे प्राचीन कावड़ यात्रा एक बार फिर शिवमय माहौल लेकर आ रही है। ऋण मुक्तेश्वर कावड़ यात्रा समिति के तत्वाधान में लगातार 15वें वर्ष भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
समिति ने समस्त शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है।
क्या है कार्यक्रमआयोजन की रूप रेख
ऋण मुक्तेश्वर कावड़ यात्रा समिति की कावड़ यात्रा डेम घाट डिंडौरी से कुकर्रामठ मंदिर तक
दिनांक 24 अगस्त 2026,सोमवार को समय सुबह 8:30 बजे,स्थान डेम घाट डिंडौरी से प्रारम्भ होगी
क्यों है खास
समिति के अनुसार यह डिंडौरी जिले की सबसे प्राचीन कावड़ यात्रा है जो पिछले 15 वर्षों से बिना रुके निकल रही है। इस बार यात्रा का मुख्य संकल्प गौ माता की जयऔर गौ सेवा रखा गया है।
हजारों की संख्या में कावड़िए डेम घाट से नर्मदा जल लेकर कुकर्रामठ स्थित भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पूरे रास्ते हर हर महादेव और बोल बम के नारों से माहौल गूंजेगा।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं, युवा साथियों और मातृशक्ति से यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।



