CraptionDindori

बिना TS बनी CC सड़क, सरपंच ने अपने खर्चे पर कराया निर्माण कार्य

2 महीने में ही उखड़ी, उपयंत्री बोले मौके पर कुछ नहीं था, सरपंच बोले जो लगे छाप दो

जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत वन ग्राम चाड़ा के पोषक ग्राम दादर टोला का मामला

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)
जनपद पंचायत बजाग के ग्राम पंचायत वनग्राम चाड़ा के दादर टोला में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां सरपंच ने सरकारी स्वीकृति के बिना स्वयं के खर्चे पर CC सड़क बनवा दी। लेकिन सड़क बनते ही उखड़ने लगी।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब विभागीय रिकॉर्ड में TS यानी तकनीकी स्वीकृति ही नहीं हुई, तो निर्माण कैसे हो गया? और हुआ तो किसके आदेश पर?

क्या है पूरा मामला

ग्राम पंचायत वनग्राम चाड़ा के दादर टोला में ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। आरोप है कि सरपंच ने बिना शासन की स्वीकृति, बिना एस्टीमेट और बिना TS के अपने खर्चे पर CC सड़क का निर्माण करा दिया।
लेकिन निर्माण होते ही सड़क उखड़ने लगी। मौके पर ली गई फोटो और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है।

:-सरपंच और उपयंत्री के बयानों में बड़ा अंतर-:

सरपंच ने कहा

सरपंच से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा अच्छा कार्य होने पर भी समस्या हो रही है। जब उनसे निर्माण की जानकारी और कागजात मांगे गए तो उन्होंने जानकारी देने से इंकार कर दिया और कहा जो लगे छाप दो।

उपयंत्री ने कहा-
जनपद पंचायत बजाग के उपयंत्री महोदय से जब CC सड़क के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा:
मैं दो माह पहले गया था तो वहां कुछ भी नहीं था। अभी तो TS भी नहीं हुआ है।

:-अब उठ रहे 3 बड़े सवाल-:

बिना TS के निर्माण कैसे हुआ?
जब तकनीकी स्वीकृति ही नहीं हुई तो पैसा कहां से आया और किसके आदेश पर काम हुआ?

गुणवत्ता का क्या?

बिना एस्टीमेट, बिना माप के बनी सड़क 2 महीने में ही उखड़ गई। घटिया सामग्री से निर्माण का आरोप।

जवाबदेही किसकी?

सरपंच कह रहे अपने खर्चे पर, लेकिन सरकारी जमीन पर बिना अनुमति निर्माण कैसे संभव है?

ग्रामीणों ने की मांग

ग्रामीणों ने कलेक्टर डिंडौरी और CEO जिला पंचायत से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों पर कार्रवाई हो और मानक अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाए।
ग्रामीणों ने कहा सरपंच जी ने राहत देने के नाम पर कच्चा काम कर दिया। अब न सड़क रही, न पैसा।

नोट -:पंचायत सचिव गणेश कुसराम से निर्माण कार्य की जानकारी लेने फोन लगाया गया लेकिन सचिव महोदय ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा

इनका कहना है
सुखसेन के घर से माझादाण्ड तक बना है हमारे गांव में 50मीटर करके की रोड बनता है यहाँ भी 50मीटर ही रोड बना है ज़ो की उखड़ने लगा है हमारी शासन प्रशासन से यही मांग है की पूरे गांव में रोड बने और मजबूती से बनाए।

फागुआ सिंह
ग्रामीण ददरा टोला ग्राम पंचायत चाड़ा

यह रोड सुखसेन के घर से माझादाण्ड तक लगभग 50मीटर ही बना है रोड अभी बना है और उखड़ने भी लगा है ये हमारे समझ में नहीं आ रहा है ऐसा लग रहा है, रिपेरिंग करेंगे की कैसा है, और हमारा कहना है जब रोड बन रहा है तो पूरे गांव में घूमना चाहिए हमें चलने में समस्या होती है शासन, प्रशासन से यही कहना चाहेंगे की जब रोड बने तो पूरे गांव में बने और मजबूती से बने।

दीपचंद
ग्रामीण ददरा टोला ग्राम पंचायत चाड़ा

निर्माण अभी का नहीं है ग्रामवासियों से नहीं पूछा है निर्माण कार्य में क्या समस्या है निर्माण अच्छा हुआ है तुमको क्या समस्या है काम ठीक करो उसमे भी समस्या है पांच हजार दो, दस हजार दो हमसे फालतू की बात मत करो, ज़ो लगे छाप दो

गोविन्द सिंह बोरकर
सरपंच
ग्राम पंचायत वन ग्राम चाड़ा

दादर टोला में सी सी रोड का निर्माण कब और कैसे हो गया मुझे इस की कोई जानकारी नहीं है दो महीना पहले गया था तो वहां कुछ भी नहीं था, अभी TS भी नहीं हुआ है।

आनंद उइके
उपयंत्री जनपद पंचायत बजाग

Related Articles

Back to top button