CraptionDindori

शहपुरा 5 लाख का CC रोड, मौके पर 50 मीटर का भी नहीं निर्माण

भीमडोंगरी में पांचवें वित्त का खेला, सरपंच को लागत का पता नहीं, सचिव ने बताया 3 टुकड़ों का रोड

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:
जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी खुर्द के पोषक ग्राम भीमडोंगरी में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। कागजों में 5 लाख की CC सड़क बन गई, लेकिन मौके पर 50 मीटर भी CC रोड नहीं बनी है।

कागजों में क्या है?

कार्य तारण मरावी के घर से झिरिया तक CC रोड निर्माण का कार्य योजना पांचवा राज्य वित्त आयोग स्वीकृति राशि 5,00,000 रुपये स्वीकृति दिनांक 17/12/2025
निर्माण कार्य ग्राम:भीमडोंगरी में होना दिखाया जा रहा है

मौके पर हकीकत क्या है?

ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि तारण मरावी के घर से झिरिया तक कोई CC रोड बनी ही नहीं है। 50 मीटर भी निर्माण नहीं दिख रहा।
जब इस बारे में सरपंच शिव शंकर सिंह उइके से जानकारी ली गई तो उनका जवाब चौंकाने वाला था – सरपंच को ही नहीं पता कि रोड कितनी लागत से बनी है, सरपंच शिव शंकर सिंह का कहना है कि CC रोड 3.5 लाख की लागत से ग्रामवासियों की सहमति से बनाई गई है।
वहीं पंचायत सचिव हरि सिंह तेकाम का बयान और भी गोलमोल है। सचिव का कहना है – 3 लाख की लागत से 83 मीटर रोड बनी है, जो तीन भागों में बनी है –
तारण मरावी के घर से झिरिया के तक,मेन रोड से उपसरपंच के घर तक,मेन रोड से मेंबर के द्वार तक,यानी सार्वजनिक सड़क के नाम पर जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत लाभ दिया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल –

जब स्वीकृति 5 लाख की है तो सरपंच 3.5 लाख और सचिव 3 लाख क्यों बता रहे हैं? बाकी राशि कहां गई?मजदूरी भुगतान 5वें महीने में कराया गया है, जबकि सड़क बनी ही नहीं। एक रोड को तीन टुकड़ों में बनाया गया है,क्या यह पद का दुरुपयोग नहीं है?
पांचवें वित्त आयोग की राशि का इस तरह बंदरबांट हो रहा है और जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जिला पंचायत CEO से जांच की मांग की है।

इनका कहना है

आपके माध्यम से मुझे जानकारी मिला है सी सी रोड का निर्माण तो हुआ है, मैं पहले गया था,सायद मूल्यांकन भी नहीं हुआ होगा, मेरा स्वास्थ्य ख़राब है,ठीक हो जाऊ तो एक बार फिर देख लेता हूँ जितना कार्य हुआ होगा उतना ही भुगतान किया जाएगा।

नंदकिशोर चौधरी
उपयंत्री जनपद पंचायत शहपुरा

सी सी रोड का निर्माण ग्राम सभा के सहमति के बाद कराया गया है सभी ग्रामीण खुश है

शिवशंकर सिंह उइके
सरपंच देवरी खुर्द
जनपद पंचायत शहपुरा

ज़ो सी सी रोड का माह जनवरी में निर्माण हुआ है सभी ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ है ज़ो कि 83मीटर बना है तीन हिस्से में निर्माण हुआ है पहला हिस्सा तारण मरावी के घर से झिरिया तक, दूसरा हिस्सा मेन रोड से उपसरपंच के घर से मेन रोड तक और तीसरा हिस्सा मेन रोड से पंच के द्वार तक बनाया गया है।

हरि सिंह तेकाम
सचिव ग्राम पंचायत देवरी खुर्द जनपद पंचायत शहपुरा

Related Articles

Back to top button