Dindori

संकल्प हमारा – स्वच्छ डिंडौरी : युवा शक्ति संगठन डिंडौरी ने दुकानदारों से की अपील

स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाएं अपना शहर

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए संकल्प हमारा स्वच्छ डिंडौरी अभियान के तहत युवा शक्ति संगठन डिंडौरी ने पहल शुरू की है।
संगठन के सदस्यों ने शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों में भ्रमण कर दुकानदारों से स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

युवा शक्ति डिंडौरी ने की ये अपील –

दुकान के सामने कचरा न फेंके –अपनी दुकान के सामने डस्टबिन रखें और ग्राहकों को भी कचरा डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित करें।
पॉलीथीन का उपयोग बंद करें -कपड़े के थैले को बढ़ावा दें।
स्वच्छता में सहयोग करें – नगर परिषद की कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें, नाली में कचरा न बहाएं।
युवा डिंडौरी के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। अगर हर दुकानदार अपनी दुकान के सामने की 10 फीट जगह साफ रख ले तो पूरा डिंडौरी चमक उठेगा।

संगठन ने कहा कि स्वच्छ डिंडौरी ही सुंदर डिंडौरी है और स्वच्छता से ही हम अपने शहर को विकसित बना सकते हैं। जल्द ही संगठन द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली और सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button