डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)
महार्षि एंग्लो वैदिक अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल, गाड़ासरई में शुक्रवार को जादू नहीं, विज्ञान है कार्यशाला एवं एम.पी. टूरिज्म क्विज़ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश की समृद्ध पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञान के प्रयोगों से दूर हुआ अंधविश्वास
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान के कई रोचक प्रयोग करके दिखाए गए। प्रत्येक प्रयोग के पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों की सरल और रोचक भाषा में जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के प्रयोगों से बच्चों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि चमत्कार जैसी कोई चीज नहीं होती, हर घटना के पीछे विज्ञान का तर्क होता है।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने प्रयोगों को देखकर सवाल पूछे और विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा व्यक्त की।
टूरिज्म क्विज़ में दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम के दूसरे चरण में एम.पी. टूरिज्म क्विज़ का आयोजन हुआ। क्विज़ में विद्यार्थियों से मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर देकर प्रदेश के बारे में अपनी उत्कृष्ट जानकारी का परिचय दिया। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
समापन बेला जागरूक रहने दिए संदेश
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वे वैज्ञानिक सोच अपनाएं, अंधविश्वासों से दूर रहें और अपने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।विद्यालय प्रबंधन ने कहा की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन समय -समय पर होते रहेंगे।



