AwarenessDindori

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0के तहत डिंडौरी में 19 जगह मानव श्रृंखला, 15 हजार लोगों तक पहुंचा संदेश

जिला मुख्यालय में छात्रों ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला, ली नशामुक्ति की शपथ

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-: मध्यप्रदेश पुलिस के नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0अभियान के तहत सोमवार को जिला डिंडौरी में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की गूंज सुनाई दी। जिले भर के स्कूल, गांव, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ 19 बड़े कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 15,000 नागरिकों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया।

मानव श्रृंखला से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

Oplus_16908288

जिला मुख्यालय में उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड से अवंती बाई चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहा तक छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई। “नशामुक्त भारत” के नारों के साथ सभी को नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।अभियान के दौरान वाहन रैली, जागरूकता पोस्टर, पम्पलेट वितरण और नुक्कड़ नाटकों के जरिए युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।

सभी विभाग आए साथ

कार्यक्रमों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल, शिक्षा विभाग, माई भारत NGO, नशा मुक्ति केंद्र, सामाजिक न्याय विभाग, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भी शामिल हुए।
जिला पुलिस डिंडौरी ने अपील की है कि,स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने। पुलिस ने कहा कि नशे की तस्करी और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, साथ ही जागरूकता के जरिए जड़ से इस बुराई को खत्म किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button