
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:म.प्र. राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का आज डिंडौरी प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।

श्री यादव आज डिंडौरी में बलराम महोत्सव कार्यक्रम और जिला सहकारी बैंक शाखा के निरीक्षण के सिलसिले में प्रवास पर रहे। निरीक्षण से पूर्व वे भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया।
भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद-
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, शाहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे, जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी, जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान दीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती , पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, नरेंद्र सिंह राजपूत और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम कछवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान सहकारिता क्षेत्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं और जिला सहकारी बैंक को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा भी हुई।



