डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:जनपद पंचायत डिंडौरी की ग्राम पंचायत गणेशपुर माल में नवीन पंचायत भवन (अटल ग्राम सेवा सदन) निर्माण में बड़ा घोटाला सामने आया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निरीक्षण में भवन अधूरा मिला, जबकि 37.50 लाख रुपये की स्वीकृत राशि का लगभग पूरा पैसा सरपंच-सचिव द्वारा निकाल लिया गया।
कार्य नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य गणेशपुर
योजना स्टाम्प शुल्क (राज्य स्तर)
व्यय 37,50,000 रुपये
स्वीकृति दिनांक: 26/01/2025
कागजों में कैसे लूटा पैसा?
मे. दीपक ट्रेडर्स, शाहपुर- बिल क्र. 552 दिनांक 6/5/26 को 1,60,000 रुपये सामग्री भुगतान के नाम पर,मे. दीपक ट्रेडर्स – बिल क्र. 565 दिनांक 17/8/26 को 1,20,000 रुपये (300 बोरी सीमेंट)के लिए
,मेसर्स संस्कार ट्रेडर्स, डिंडौरी – बिल क्र. 626 में 95,924 रुपये (वेंटिलेशन, विंडो, डोर, गेट) के लिए,सुमन ट्रेडर्स डिंडौरी को दिनांक 4/08/26 में 34,900 रुपये का भुगतान (बिजली फिटिंग) के लिए एमएस प्रसून मिनरल्स , गणेशपुर- http://S.No.57 दिनांक 17/3/26 को 50,000 रुपये गिट्टी,आकस्मिक व्यय बिल- वाउचर क्र. 12 दिनांक 10/5/26 – शोभित यादव को 1,30,000 रुपये लेबर भुगतान,आकस्मिक व्यय बिल – दिनांक 03/10/26 – फिर 50,000 रुपये लेबर भुगतान
निरीक्षण में कलेक्टर ने पाया कि भवन अपूर्ण है और राशि का दुरुपयोग किया गया है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव भागवत प्रसाद यादव के निलंबन तथा सरपंच अमर सिंह पट्टा से राशि की वसूली एवं दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
इनका कहना है
निर्माण कार्यों के निरिक्षण में आए हुए थे, तो गणेशपुर में देखा क़ी पंचायत भवन आज भी अधूरा है और राशि का आहरण कर लिया गया है यहाँ पर सरपंच उपस्थित थाऔर सचिव अनुपस्थित था, सचिव को निलंबित किया जाएगा, सरपंच से बोला गया है क़ी कार्य चालू कराए।
अंजू पवन भदौरिया
कलेक्टर डिंडौरी



